इंडियन ऑयल द्वारा क्षय रोगियों को पोषण किट किए गए वितरित

हरिद्वार :  इंडियन ऑयल कार्पोरेशन के उत्तरी पानीपत रिफाइनरी प्रभाग द्वारा पोषण हेतु गोद लिए गए क्षय मरीजों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लक्सर में पोषण किट वितरण किया गया। इस दौरान वरिष्ठ प्रबंधक सी0 एस0 आर0 पानीपत रिफायनरी विवेक शर्मा जी ने कहा कि इंडियन ऑयल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के टी बी मुक्त भारत के सपने को साकार करने के लिए वचनबद्ध है पूर्व में भी जनपद हरिद्वार के 650 टी बी मरीजों को पोषण हतु इंडियन ऑयल द्वारा गोद लिया गया है।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लक्सर के चिकित्सा अधिकारी डॉ नलिन असवाल द्वारा बताया गया कि इंडियन ऑयल द्वारा दी गई पोषण किट से मरीजों को टी. बी . रोग हराने में बहुत सहायता प्रदान होगी व इंडियन ऑयल द्वारा मरीजो को गोद लिए जाने की सराहना की । एस. टी. एस. टी. बी. कार्यक्रम लक्सर अभिषेक कुमार द्वारा बताया गया कि इंडियन ऑयल के क्षय रोगियों को गोद लेने के कदम को देखते हुए अन्य कॉर्पोरेट द्वारा भी क्षय रोगियों को गोद लिया जा रहा है वह विभाग को मरीजो को क्षय रोग मुक्त करने में अत्यंत सहायता मिल रही है ।कार्यक्रम को सफल बनाने में कनिका शर्मा, अवनीश कुमार आशीष शर्मा आदि ने परतिभाग किया व विशेष सहयोग दिया।

The post इंडियन ऑयल द्वारा क्षय रोगियों को पोषण किट किए गए वितरित first appeared on doonvoice.

TARUN DHIMAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

धामी सरकार के चार साल पूरे, उत्तराखंड में विकास और विरासत का नया अध्याय, ₹99.40 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण

Mon Mar 23 , 2026
देहरादून: उत्तराखंड की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार ने आज अपने चार साल पूरे कर लिए हैं. इस मौके को यादगार बनाने के लिए आज से तीन दिवसीय कार्यक्रम शुरू हो गए हैं. बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं में इन कार्यक्रमों को लेकर बहुत उत्साह देखा जा रहा […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!