विगत दिनों हुई मुठभेड़ में कुख्यात बदमाश को मार गिराने पर दून पुलिस की सराहना करते हुए हरिद्वार से आया मुस्लिम संगठन, एसएसपी दून को सौंपा ज्ञापन

हरिद्वार : हरिद्वार के बहदराबाद क्षेत्र से आये मुस्लिम संगठन के व्यक्तियों द्वारा पुलिस कार्यालय देहरादून में एसएसपी देहरादून से मुलाकात की गई। मुलाकात के दौरान संगठन के पदाधिकारियों द्वारा विगत दिनों मुठभेड द्वारा पुलिस द्वारा कुख्यात बदमाश को मार गिराने पर एसएसपी देहरादून व निरीक्षक नरेश राठौर की सराहना करते हुए एसएसपी देहरादून को ज्ञापन दिया गया।

इस दौरान उनके द्वारा अपराधियों के विरूद्ध एसएसपी देहरादून द्वारा उठाये जा रहे सख्त कदमों की सराहना करते हुए उनकी कार्यशैली की प्रशंसा की गई तथा मुठभेड में घायल हुए निरीक्षक नरेश राठौड के शीघ्र स्वास्थय लाभ की कामना की गई। साथ ही पुलिस द्वारा कुख्यात बदमाश के विरूद्ध की गयी कार्यवाही को अपना समर्थन देते हुए उसका विरोध करने वालों के विरूद्ध आंदोलन की चेतावनी दी।

The post विगत दिनों हुई मुठभेड़ में कुख्यात बदमाश को मार गिराने पर दून पुलिस की सराहना करते हुए हरिद्वार से आया मुस्लिम संगठन, एसएसपी दून को सौंपा ज्ञापन first appeared on doonvoice.

TARUN DHIMAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

30 मई तक राशन कार्ड की ई-केवाईसी अनिवार्य,वरना नहीं मिलेगा राशन

Wed May 6 , 2026
देहरादून : राज्य सरकार ने सभी राशन कार्ड धारकों के लिए ई-केवाईसी प्रक्रिया को अनिवार्य कर दिया है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि सभी यूनिट धारक 30 मई तक हर हाल में अपनी ई-केवाईसी पूरी कर लें, ताकि भविष्य में राशन प्राप्त करने में किसी भी प्रकार की परेशानी […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!