भिकियासैंण में हुए सड़क हादसे में SDRF उत्तराखंड पुलिस ने चलाया चुनौतीपूर्ण रेस्क्यू अभियान

अल्मोड़ा: जिले के भिकियासैंण तहसील क्षेत्र में आज गुरुवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई. हादसा रापड़–गंगोड़ा–चमड़खान मोटर मार्ग पर हुआ. यहां एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी. दुर्घटना की सूचना मिलते ही SDRF और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया.

भिकियासैंण के पास खाई में गिरी कार

मिली जानकारी के अनुसार कार संख्या UK04 T 6683 सुबह करीब साढ़े चार बजे दुर्घटनाग्रस्त हुई. बताया जा रहा है कि वाहन में तीन लोग सवार थे, जो नौघरिया (सिनौड़ा) क्षेत्र से जागर कार्यक्रम में शामिल होकर वापस चमड़खान (तहसील रानीखेत) लौट रहे थे. इसी दौरान रास्ते में वाहन चालक नियंत्रण खो बैठा और कार सड़क से नीचे जा गिरी.

कार खाई में गिरने से तीन लोगों की मौत

दुर्घटना की सूचना मिलते ही तहसील मुख्यालय भिकियासैंण से तहसीलदार बर्खा जलाल के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम तथा SDRF की टीम मौके पर पहुंची. SDRF टीम ने कठिन परिस्थितियों में रेस्क्यू अभियान चलाकर वाहन में फंसे तीनों लोगों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी.

The post भिकियासैंण में हुए सड़क हादसे में SDRF उत्तराखंड पुलिस ने चलाया चुनौतीपूर्ण रेस्क्यू अभियान first appeared on doonvoice.

TARUN DHIMAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एसएसपी दून के नेतृत्व में नशा तस्करों के विरुद्ध जारी है दून पुलिस का एक्शन, 01 अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, 02 लाख रू0 से अधिक मूल्य की 7.28 ग्राम अवैध स्मैक बरामद

Thu May 7 , 2026
देहरादून : वर्तमान में सम्पूर्ण राज्य में चल रहे *”ऑपरेशन प्रहार”* के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून प्रमेंद्र सिंह डोभाल द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार सघन चैकिंग/सत्यापन अभियान चलाते हुए आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु […]

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!