कैंची धाम ड्यूटी में शराब और अभद्रता पर SSP का बड़ा एक्शन

कैंची धाम : *SSP का स्पष्ट संदेश:*
*ड्यूटी के दौरान नशाखोरी, अनुशासनहीनता या किसी भी प्रकार का आपराधिक कृत्य किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कानून सबके लिए समान है, चाहे वह आम नागरिक हो या पुलिसकर्मी।*
* कैंची धाम स्थापना दिवस ड्यूटी में तैनात दो पुलिसकर्मियों पर गंभीर अनुशासनहीनता एवं अभद्र व्यवहार के आरोप लगे हैं।
* दोनों पुलिसकर्मी रात्रि ड्यूटी के दौरान एक होमस्टे में रुके हुए थे।
* आरोप है कि दोनों ने अत्यधिक शराब का सेवन किया तथा नशे की हालत में होमस्टे संचालक के परिवार की युवती के साथ छेड़छाड़ की।
* युवती के परिजनों एवं स्थानीय लोगों के साथ भी अभद्रता और मारपीट जैसी घटना की जानकारी सामने आई।
* सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन ने तत्काल संज्ञान लिया और वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर भेजा गया।
* सीओ, एसपी एवं अन्य अधिकारियों ने घटनास्थल पहुंचकर मामले की जांच की।
* प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए गए।
* स्थानीय लोगों की मौजूदगी एवं वीडियोग्राफी के बीच दोनों पुलिसकर्मियों का अल्कोहल टेस्ट कराया गया।
* अल्कोहल टेस्ट एवं मेडिकल परीक्षण में शराब के सेवन की पुष्टि हुई।
* दोनों पुलिसकर्मियों को तत्काल हिरासत में लिया गया।
* पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर कोतवाली भवाली में नामजद एफआईआर दर्ज कर दी गई है।
* आरोपित पुलिसकर्मी वर्तमान में पुलिस हिरासत में हैं।
* उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई भी प्रारंभ कर दी गई है।
* निलंबन के अतिरिक्त कठोरतम विभागीय कार्रवाई, जिसमें सेवा से बर्खास्तगी तक शामिल है, की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।
* संबंधित पुलिसकर्मियों के मूल जनपद के एसएसपी को भी रिपोर्ट भेजी गई है।
* धार्मिक ड्यूटी के दौरान शराब सेवन और आपराधिक कृत्य को पुलिस विभाग कतई बर्दाश्त नहीं करेगा।
* पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कानून सभी के लिए समान है और दोषी पाए जाने पर पुलिसकर्मियों के विरुद्ध भी सख्त कार्रवाई होगी।
एसएसपी ने सभी पुलिस कर्मियों को संदेश दिया है कि ड्यूटी के दौरान अनुशासनहीनता, नशाखोरी अथवा किसी भी प्रकार के आपराधिक आचरण पर तत्काल एफआईआर एवं कठोर कार्रवाई की जाएगी।

The post कैंची धाम ड्यूटी में शराब और अभद्रता पर SSP का बड़ा एक्शन first appeared on doonvoice.

TARUN DHIMAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उद्योगपति मुकेश अंबानी ने किए बदरीनाथ-केदारनाथ के दर्शन

Mon Jun 15 , 2026
चमोली : उत्तराखंड के चारधाम यात्रा सीजन के बीच देश के प्रमुख उद्योगपति और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने बदरीनाथ और केदारनाथ धाम पहुंचकर भगवान बदरीविशाल एवं बाबा केदारनाथ के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने देशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना करते हुए विशेष पूजा-अर्चना की। […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!