रुद्रप्रयाग : केदारनाथ क्षेत्र में तैनात पुलिस बल को डायल 112 के माध्यम से सूचना मिली कि यात्रा में आया एक 5 वर्षीय बच्चा अपने परिजनों से बिछड़ गया है। इस सूचना पर केदारनाथ यात्रा व्यवस्था ड्यूटी में तैनात मुख्य आरक्षी सुशील थपलियाल व मुख्य आरक्षी आनन्द गिरि ने संवेदनशीलता व सक्रियता दिखाते हुए इस बच्चे को ढूंढकर उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया। अपने पुत्र लक्ष्य (उम्र 5 वर्ष) को सकुशल पाकर उनकी माता अत्यन्त प्रसन्न हुई और उनके द्वारा पुलिस प्रशासन का आभार प्रकट किया गया। उक्त परिवार ग्राम रानी, थाना रानी, जिला पाली, राजस्थान से यात्रा में आया था। केदारनाथ धाम दर्शनों के उपरान्त उक्त परिवार वापस चला गया है।
The post भीड़ में खोए 5 वर्षीय बालक को केदारनाथ धाम में ड्यूटीरत पुलिस बल ने चंद घंटों में ढूंढ निकाला, परिजनों के चेहरे पर लौटी मुस्कान first appeared on doonvoice.


