बीरोंखाल में ₹4.48 करोड़ की विकास योजनाओं का पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने किया लोकार्पण 

पौड़ी : प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, ग्रामीण निर्माण, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने पौड़ी जिले के बीरोंखाल विकासखंड में विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में पिछले पांच वर्षों में राज्य में अनेक ऐतिहासिक और जनकल्याणकारी कार्य हुए हैं।

‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान और सेवा पखवाड़े के तहत आयोजित कार्यक्रम में मंत्री ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत 4.04 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले खलधार-ठंगा मोटर मार्ग का भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया। इसके साथ ही 44 लाख रुपये की लागत से डुलमोट, चंदेली, कदोला, तैलीपखोली और जाखणी ग्राम सभाओं में पंचायत भवनों के निर्माण एवं मरम्मत कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस प्रकार कुल 4.48 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात क्षेत्र को मिली।

सतपाल महाराज ने कहा कि उत्तराखंड देश का पहला राज्य है, जहां समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू की गई है। उन्होंने सख्त नकल विरोधी कानून, धर्मांतरण एवं दंगा विरोधी कानून, भू-कानून, महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण तथा ‘लखपति दीदी’ जैसी योजनाओं को राज्य सरकार की प्रमुख उपलब्धियां बताया।उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत लगभग 14 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 10 किलोमीटर लंबे उफरैखाल-भत्पो-बूंगीधार-कमलिया वल्ला मोटर मार्ग को स्वीकृति मिल चुकी है। वहीं सरायखेत-जोगीमणी मोटर मार्ग से कमलिया पल्ला तक वन भूमि संबंधी बाधाओं को दूर कर जल्द निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने क्षेत्रीय जनता की समस्याएं भी सुनीं और चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने भाजपा मंडल कार्यकर्ता सम्मेलन में भी भाग लेते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश निरंतर विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

The post बीरोंखाल में ₹4.48 करोड़ की विकास योजनाओं का पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने किया लोकार्पण  first appeared on doonvoice.

TARUN DHIMAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कुंभ-2027 को दिव्य, भव्य और सुरक्षित बनाने का दोहराया संकल्प

Wed Jul 8 , 2026
हरिद्वार : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रेमनगर आश्रम हरिद्वार में आयोजित पूज्य मोरारी बापू की श्रीराम कथा के समापन समारोह में श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि हरिद्वार की पावन धरा पर उन्हें अद्वितीय आध्यात्मिक सुख और आनंद की अनुभूति हो रही है। उन्होंने पूज्य मोरारी बापू का […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!