रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने की शिष्टाचार भेंट

देहरादून : प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, ग्रामीण निर्माण, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से शिष्टाचार भेंट कर उनसे उत्तराखंड में कोस्ट गार्ड, नेवी, एयर फोर्स आदि के लिए अधिक से अधिक भर्ती रैलियां आयोजित करने को कहा है ताकि प्रदेश के युवाओं को रोजगार मिल सके।

प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, ग्रामीण निर्माण, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से उनके अकबर रोड, नई दिल्ली स्थित सरकारी आवास पर शिष्टाचार भेंट कर उन्हें बताया कि जब वह लोकसभा में रक्षा मामलों की स्थायी समिति के अध्यक्ष थे, तब उन्होंने उत्तराखंड में कई बार सेना भर्ती रैलियां आयोजित करवाई थी। उन्होंने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से कहा कि उत्तराखंड शत प्रतिशत साक्षर हो चुका है और युवाओं का फिजिकल स्टैमिना भी अच्छा है, यहाँ हर परिवार से कोई न कोई सेना में है। इसलिए उत्तराखंड में कोस्ट गार्ड, नेवी, एयर फोर्स और थल सेना की अधिक से अधिक भर्तियां करवाई जाएं ताकि स्थानीय युवाओं को रोजगार उपलब्ध हो सके।

The post रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने की शिष्टाचार भेंट first appeared on doonvoice.

TARUN DHIMAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शहीद लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी के घर पहुंचे मुख्यमंत्री धामी

Mon Jun 22 , 2026
अल्मोड़ा : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अल्मोड़ा के पांडेखोला स्थित शहीद लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी के घर पहुंचे और उनके माता-पिता, भाई समेत परिवार के अन्य सदस्यों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने शहीद को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि देश के लिए शहादत देकर वह अमर हो गए हैं और आने […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!