पूरा होगा जरूरतमंदों के अपने आशियाने का सपना, पीएम आवास के तहत 1647 आवासों को मिली मंजूरी

देहरादून : उत्तराखंड में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत जरूरतमंद परिवारों के लिए आवास निर्माण की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। राज्य के चमोली, हरिद्वार, नैनीताल, टिहरी और ऊधमसिंह नगर जिलों के विभिन्न निकायों में कुल 1,647 नए आवासों को मंजूरी मिली है। इन आवासों के निर्माण के लिए जल्द बजट जारी किए जाने की उम्मीद है।

पीएम आवास योजना 2.0 के तहत प्रदेश के विभिन्न निकायों से आवास निर्माण के प्रस्ताव भेजे गए थे। इस बार शहरी विकास विभाग ने जिलाधिकारी की निगरानी में जिला स्तरीय समिति के माध्यम से प्रस्ताव लेने की व्यवस्था की है। केंद्र की ओर से भी जियो टैगिंग को अनिवार्य किया गया है, जिसके चलते आवास निर्माण की प्रक्रिया की निगरानी और पारदर्शिता पर जोर दिया जा रहा है।

मंजूर आवासों में नगर निगम काशीपुर को सबसे अधिक 270 आवास मिले हैं। इसके बाद नगर निगम हल्द्वानी को 182 और नगर पालिका लक्सर को 161 आवास मंजूर हुए हैं।

अन्य निकायों में नगर पंचायत इमलीखेड़ा को 90, नगर पालिका महुआखेड़ागंज को 84, नगर पंचायत गुलभोज को 82, नगर पालिका भीमताल को 77, नपं सुल्तानपुर-आदमपुर को 60, नगर पालिका सितारगंज को 55, नगर पंचायत रामपुर को 53 और नगर पालिका खटीमा को 47 आवास मंजूर किए गए हैं।

इसके अलावा गोपेश्वर, गौचर, कर्णप्रयाग, नंदानगर, नरेंद्रनगर, पोखरी, थराली, थलीसैंण, चंपावत, गदरपुर, जसपुर, लालपुर, महुआडाबरा, नानकमत्ता और अन्य निकायों को भी योजना के तहत आवास स्वीकृत किए गए हैं।

TARUN DHIMAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स की GPS/GIS मैपिंग एवं तकनीकी सर्वेक्षण के लिए किया दल फ्लैग ऑफ 

Fri Sep 18 , 2026
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कैंप कार्यालय से उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स की GPS/GIS मैपिंग एवं तकनीकी सर्वेक्षण के लिए जाने वाले अभियान दल को फ्लैग ऑफ किया। उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद द्वारा गठित टीम चयनित ट्रेक रूट्स का स्थलीय सर्वेक्षण कर उनकी विस्तृत […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!