सीएचसी में 15 और ब्लॉक कार्यालय में 6 कर्मचारी अनुपस्थित

हल्द्वानी : मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पाण्डे ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भीमताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वे स्वयं मरीज बनकर अस्पताल पहुंचे और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान उपस्थित पंजिका की जांच में 15 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए, जिस पर सीडीओ ने नाराजगी जताते हुए संबंधित कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश सीएमएस को दिए। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में दवाइयों की एक्सपायरी डेट की जांच की और यह भी देखा कि मरीजों को बाहर से दवाइयां तो नहीं लिखी जा रहीं। उन्होंने अल्ट्रासाउंड मशीन, एक्स-रे मशीन और आयुष्मान कार्ड से लाभान्वित मरीजों की जानकारी भी ली। साथ ही अस्पताल में साफ-सफाई बनाए रखने और कर्मचारियों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इसके बाद सीडीओ ने विकास खंड कार्यालय भीमताल का भी औचक निरीक्षण किया। यहां छह कर्मचारी अनुपस्थित मिले, जिस पर उन्होंने खंड विकास अधिकारी को संबंधित कर्मचारियों से स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान कुछ कर्मचारियों ने भ्रमण पंजिका में सात दिन पहले भ्रमण दर्शाया था। लेकिन तब से कार्यालय नहीं आए। सीडीओ ने विकास खंड में स्वयं सहायता समूहों के रजिस्टर शीघ्र वितरित करने और 31 मार्च से पहले बजट का शत-प्रतिशत उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

इस दौरान खंड विकास अधिकारी हर्षित गर्ग, एबीडीओ, डीपीओ सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

The post सीएचसी में 15 और ब्लॉक कार्यालय में 6 कर्मचारी अनुपस्थित first appeared on doonvoice.

TARUN DHIMAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जुए के अड्डे पर दून पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक, 40 गिरफ्तार,पूरी आईडीपीएल चौकी सस्पेंड

Sat Mar 28 , 2026
देहरादून/ऋषिकेश : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून के निर्देश पर दून पुलिस ने ऋषिकेश क्षेत्र में चल रही अवैध जुआ पार्टी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 40 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने हरिद्वार रोड स्थित एक होटल में दबिश देकर मौके से बड़ी मात्रा में कैसिनो क्वाइन, ताश […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!