शिक्षा निदेशालय में बवाल के बाद 4 अरेस्ट, आरोपियों में एक हिस्ट्रीशीटर

देहरादून : प्रारंभिक शिक्षा निदेशक पर हमले के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सरकारी काम में रुकावट डालने, मारपीट करने और शिक्षा निदेशालय में तोड़फोड़ करने के आरोप में एक हिस्ट्रीशीटर समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। बता दें ये चारों लोग रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ के साथ शिक्षा निदेशालय पहुंचे थे।

ये है मामला

मामला 21 फरवरी का है। रायपुर क्षेत्र के ननूरखेड़ा स्थित प्रारम्भिक शिक्षा निदेशालय के निदेशक कार्यालय में एक प्रकरण को लेकर रायपुर विधायक उमेश शर्मा काउ अपने साथियों के साथ पहुंचे थे। निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा से वार्ता के दौरान विवाद बढ़ गया। आरोप है कि कुछ व्यक्तियों ने कार्यालय के भीतर अराजकता फैलाते हुए कुर्सियों और अन्य सामान को इधर-उधर फेंका और तोड़फोड़ की।

दोनों पक्षों की ओर से दी गई थी तहरीर

घटना में शिक्षा निदेशक समेत कार्यालय में मौजूद कुछ कर्मचारियों को चोटें भी आई है। घटना के संबंध में प्रारम्भिक निदेशक शिक्षा निदेशक अजय कुमार नौडियाल ने तहरीर दी थी। इसी प्रकरण से जुड़ी एक अन्य तहरीर विधायक की सुरक्षा में तैनात कांस्टेबल सुशील रमोला ने भी दी थी। पुलिस ने घटना में शामिल आरोपियों की पहचान कर एक हिस्ट्रीशीटर समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपियों का विवरण

  • अरविंद पुंडीर उर्फ कल्ली पुत्र स्व मगन सिंह पुंडीर निवासी नूनरखेडा
  • लक्ष्मण नवानी पुत्र स्व भुवनेश्वर प्रसाद निवासी शिवलोक कालोनी
  • राकेश थपलियाल पुत्र स्व श्री आर पी थपलियाल निवासी तपोवन रोड
  • अक्षय राणा पुत्र संग्राम सिंह राणा निवासी सौंधोवाली

The post शिक्षा निदेशालय में बवाल के बाद 4 अरेस्ट, आरोपियों में एक हिस्ट्रीशीटर first appeared on doonvoice.

TARUN DHIMAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गोर्खा हिमालयन फेस्टिवल के समापन कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

Mon Feb 23 , 2026
देहरादून:  कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून के जसंवत मैदानमें शहीद दुर्गामल्ल मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा आयोजित गोर्खा हिमालयन फेस्टिवल के समापन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने स्टालों का अवलोकन किया और आयोजकों को गोर्खा हिमालयन फेस्टिवल सफलता की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!