देहरादून के सरकारी स्कूलों में लगेंगे 880 स्मार्ट टीवी

देहरादून: मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिला प्रशासन देहरादून ने सरकारी विद्यालयों में शिक्षा को आधुनिक और तकनीकी रूप से मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। इसके तहत जनपद के स्कूलों में स्मार्ट क्लास सुविधा विकसित करने के लिए 880 स्मार्ट टीवी खरीदे गए हैं। इन स्मार्ट टीवी के माध्यम से छात्रों को डिजिटल, इंटरएक्टिव और दृश्य-आधारित शिक्षा उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी भी निजी विद्यालयों जैसी आधुनिक शिक्षा से जुड़ सकेंगे।

जिला प्रशासन द्वारा पिछले डेढ़ वर्ष से ‘उत्कर्ष’ परियोजना के तहत सरकारी स्कूलों को सुविधासंपन्न बनाया जा रहा है। इसके अंतर्गत स्कूलों में फर्नीचर, खेल सुविधाएं, शौचालय, बिजली, पेयजल, मंकीनेट और लाइब्रेरी जैसी बुनियादी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर खरीदे गए स्मार्ट टीवी की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए प्री-डिस्पेच इंस्पेक्शन (PDI) कराया जाएगा। इसके तहत जिला सूचना विज्ञान अधिकारी और मुख्य शिक्षा अधिकारी पांडिचेरी स्थित कंपनी के विनिर्माण स्थल पर जाकर उपकरणों की गुणवत्ता, तकनीकी मानकों और सुरक्षा पहलुओं की जांच करेंगे।

निरीक्षण में संतोषजनक पाए जाने के बाद ही इन उपकरणों को देहरादून भेजा जाएगा। जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि विद्यालयों को उच्च गुणवत्ता के संसाधन मिलें और सार्वजनिक धन का उपयोग पारदर्शी तरीके से हो।

इस पहल से न केवल शिक्षण प्रक्रिया अधिक रोचक और प्रभावी बनेगी, बल्कि शिक्षकों को भी ऑडियो-विजुअल माध्यम से पढ़ाने में सहूलियत मिलेगी। साथ ही ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के स्कूल भी तकनीकी रूप से सशक्त होंगे।

जिला प्रशासन का मानना है कि स्मार्ट क्लास परियोजना से हजारों छात्रों को आधुनिक शिक्षण संसाधनों का लाभ मिलेगा और भविष्य की डिजिटल शिक्षा प्रणाली के लिए मजबूत आधार तैयार होगा।

The post देहरादून के सरकारी स्कूलों में लगेंगे 880 स्मार्ट टीवी first appeared on doonvoice.

TARUN DHIMAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एमडीडीए की तीन महत्वपूर्ण परियोजनाओं का आवास सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने किया स्थलीय निरीक्षण

Mon Feb 23 , 2026
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों के क्रम में देहरादून शहर को सुनियोजित, आधुनिक एवं सुव्यवस्थित स्वरूप देने के उद्देश्य से मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा संचालित प्रमुख परियोजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। इसी क्रम में आज आवास सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार द्वारा […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!