मुख्यमंत्री धामी से मिले कृषि मंत्री गणेश जोशी, मसूरी के विकास कार्यो पर की चर्चा

देहरादून : उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी की जीत पर मुख्यमंत्री को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

भेंट के दौरान मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों को स्वीकृति देने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देते हुए क्षेत्र के समग्र विकास के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

कैबिनेट मंत्री ने कुठालगेट चौक पर स्वामी रामतीर्थ की मूर्ति स्थापना, ग्राम पंचायत छमरोली के भैंसवाणसैंण में प्राथमिक विद्यालय भवन और चाहरदीवारी निर्माण, तथा ग्राम पंचायत क्यारकुली भट्टा में प्राथमिक विद्यालय भवन निर्माण को मंजूरी दिए जाने पर मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया।उन्होंने विश्वास जताया कि इन विकास कार्यों के पूरा होने से मसूरी क्षेत्र में आधारभूत सुविधाएं मजबूत होंगी और स्थानीय लोगों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।

The post मुख्यमंत्री धामी से मिले कृषि मंत्री गणेश जोशी, मसूरी के विकास कार्यो पर की चर्चा first appeared on doonvoice.

TARUN DHIMAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पंतनगर विश्वविद्यालय के नव नियुक्त कुलपति प्रो. शिवेन्द्र कुमार कश्यप ने कृषि मंत्री गणेश जोशी से की शिष्टाचार भेंट 

Wed May 6 , 2026
देहरादून: प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी से उनके कैंप कार्यालय में गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, पंतनगर के नव नियुक्त कुलपति प्रो. शिवेन्द्र कुमार कश्यप ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान कृषि मंत्री गणेश जोशी ने प्रो. कश्यप को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!