गजियावाला में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के सप्लाई–किमाड़ी मोटर मार्ग के चौड़ीकरण का कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास

देहरादून : प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गजियावाला में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत देहरादून–किमाड़ी–लम्बीधार–कार्ट मैकेन्जी–कम्पनी गार्डन मोटर मार्ग के चौड़ीकरण कार्य का शिलान्यास किया।

यह परियोजना किमी 1 से 24 तक (सप्लाई कैंट से लम्बीधार–बासागाड़–मसूरी) सिंगल लेन सड़क को इंटरमीडिएट लेन में परिवर्तित करने से संबंधित है, जिसमें अतिरिक्त पहाड़ कटान, क्रॉस ड्रेनेज और सुरक्षा दीवारों का निर्माण किया जाएगा। परियोजना की कुल लागत ₹1455.01 लाख निर्धारित की गई है।

मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि यह सड़क मसूरी क्षेत्र के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और इसके चौड़ीकरण से स्थानीय निवासियों, पर्यटकों और आम यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी। उन्होंने बताया कि सड़क सुधारीकरण से न केवल यातायात सुगम होगा, बल्कि क्षेत्र में पर्यटन और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए और इसे निर्धारित समयसीमा में पूरा किया जाए। साथ ही गजियावाला में लगभग ₹12 करोड़ की लागत से नए पुल के निर्माण कार्य को भी शीघ्र शुरू करने की बात कही।

मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में सड़क संपर्क मजबूत करने और सुरक्षित यातायात व्यवस्था विकसित करने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने नरेंद्र मोदी के ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए “मेरा भारत, मेरा योगदान” अभियान के तहत सप्ताह में एक दिन “नो व्हीकल डे” अपनाने की अपील भी की।

इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्राम प्रधान, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

The post गजियावाला में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के सप्लाई–किमाड़ी मोटर मार्ग के चौड़ीकरण का कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास first appeared on doonvoice.

TARUN DHIMAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देहरादून में उत्तराखंड गोल्ड कप 22 मई से 7 जून तक

Mon May 18 , 2026
देहरादून : देवभूमि में क्रिकेट का रोमांच एक बार फिर चरम पर पहुंचने वाला है। 42वां उत्तराखंड गोल्ड कप 22 मई से 7 जून तक आयोजित होगा, जिसमें देशभर की 16 मजबूत टीमों के साथ नेपाल की टीम भी खिताब के लिए मैदान में उतरेगी। चार ग्रुपों में बंटी टीमें […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!