कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने स्वयं स्वगणना कर प्रदेशवासियों से 24 अप्रैल तक जुड़ने की अपील 

देहरादून : राज्य के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने जनगणना 2027 के अंतर्गत स्वगणना प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी करते हुए स्वयं अपनी जानकारी ऑनलाइन दर्ज की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे भी 24 अप्रैल तक स्वगणना प्रक्रिया में शामिल होकर एक जिम्मेदार नागरिक का कर्तव्य निभाएं।

उन्होंने कहा कि जनगणना केवल आंकड़ों का संकलन नहीं, बल्कि देश के समग्र विकास की आधारशिला है। प्रत्येक नागरिक द्वारा दी गई सटीक जानकारी ही भविष्य की योजनाओं, नीतियों और विकास कार्यों की दिशा तय करती है।

मंत्री सुबोध उनियाल ने बताया कि इस बार सरकार द्वारा स्वगणना की सुविधा उपलब्ध कराई गई है, जिससे नागरिक अपने मोबाइल या कंप्यूटर के माध्यम से स्वयं अपनी जानकारी दर्ज कर सकते हैं। यह पहल न केवल प्रक्रिया को सरल बनाती है, बल्कि पारदर्शिता और सटीकता भी सुनिश्चित करती है।

उन्होंने सभी नागरिकों से आग्रह किया कि वे केवल भारत सरकार की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ही अपनी स्वगणना करें और अपने परिवार, मित्रों तथा आसपास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें।

उन्होंने कहा कि जनगणना 2027 में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी अत्यंत आवश्यक है और यह हम सभी की साझा जिम्मेदारी है कि हम इस राष्ट्रीय कार्य को सफल बनाएं।

The post कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने स्वयं स्वगणना कर प्रदेशवासियों से 24 अप्रैल तक जुड़ने की अपील  first appeared on doonvoice.

TARUN DHIMAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

खाद्य संरक्षा और औषधि प्रशासन विभाग ने हरित चारधाम यात्रा थीम पर शुरू किया अभियान

Tue Apr 21 , 2026
देहरादून : चारधाम यात्रा मार्ग के होटल – ढाबों में इस बार तीर्थयात्रियों को स्वच्छ और शुद्ध भोजन मिलेगा, इसके लिए खाद्य संरक्षा और औषधि प्रशासन विभाग ने यात्रा मार्ग पर क्विक रिस्पांस टीमों और मोबाइल फूड सेफ्टी वैन की तैनाती की है। साथ ही विभाग ने यात्रा मार्ग के […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!