राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित NEET(UG) की परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए मुस्तैद दून पुलिस, परीक्षा केंद्रों पर सुनिश्चित किये गये है सुरक्षा के समुचित प्रबंध

देहरादून : दिनाँक  21/06/2026 को राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित कराई जा रही NEET(UG) की पुनः परीक्षा को सकुशल रूप से सम्पन्न कराने के लिए एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस द्वारा सभी तैयारियां पूर्ण कर ली है। परीक्षा को निष्पक्ष एवं पारदर्शी रूप से सम्पन्न कराने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के समुचित प्रबंध सुनिश्चित लिए गये है।
एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर परीक्षा से पूर्व सभी परीक्षा केदो पर सतर्क निगरानी हेतु अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया है, जिनके द्वारा प्रतिदिन सभी परीक्षा केंद्रों का भौतिक निरीक्षण कर सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया जा रहा है। साथ ही निरीक्षण के दौरान सुरक्षा से संबंधित कोई कमी परिलक्षित होने पर उच्चाधिकारियों तथा परीक्षा केंद्र के प्रधानाचार्य से समन्वय स्थापित कर उक्त कमियों को तत्काल निस्तारित किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त परीक्षा केन्द्रों में कंट्रोल रूम, सीसीटीवी कैमरों, प्रवेश/निकास की व्यवस्था, सिटिंग प्लॉन आदि की जानकारी प्राप्त की जा रही है।
परीक्षा को सकुशल रूप से सम्पन्न कराने के लिए पुलिस द्वारा सभी परीक्षा केंद्रों के आसपास स्थित होटल/गेस्ट हाउस/धर्मशालाओं आदि की नियमित रूप से चेकिंग करते हुए वहां रुके व्यक्तियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की जा रही है। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियोसे पूछताछ कर उनके सत्यापन की कार्यवाही की जा रही है।

The post राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित NEET(UG) की परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए मुस्तैद दून पुलिस, परीक्षा केंद्रों पर सुनिश्चित किये गये है सुरक्षा के समुचित प्रबंध first appeared on doonvoice.

TARUN DHIMAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री धामी से रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सतीश कुमार के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट

Fri Jun 19 , 2026
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सतीश कुमार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। इस अवसर पर राज्य में रेलवे अवसंरचना के विस्तार, गतिमान रेल परियोजनाओं तथा भविष्य की रेलवे आवश्यकताओं पर विस्तार से चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!