डॉक्टर सुशीला तिवारी अस्पताल का स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने किया औचक निरीक्षण

हल्द्वानी : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने हल्द्वानी स्थित डॉक्टर सुशीला तिवारी अस्पताल का औचक निरीक्षण कर अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और उपचार संबंधी सुविधाओं की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने मरीजों से सीधे फीडबैक लिया। मरीजों की समस्याएं सुनने के बाद उन्होंने अस्पताल प्रशासन को स्वास्थ्य सेवाओं में और सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मरीजों को समय पर उपचार, पर्याप्त सुविधाएं और स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराना अस्पताल की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

 

स्वास्थ्य मंत्री ने दवाइयों की उपलब्धता और अस्पताल परिसर की साफ-सफाई को लेकर भी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेशवासियों को गुणवत्तापूर्ण और सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रही है।

The post डॉक्टर सुशीला तिवारी अस्पताल का स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने किया औचक निरीक्षण first appeared on doonvoice.

TARUN DHIMAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

असम के हाथीकुली चाय बागान का कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किया अवलोकन

Sat May 9 , 2026
देहरादून/असम : प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अपने असम भ्रमण के दौरान असम के हाथीकुली चाय बागान का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने चाय बागानों में कार्यरत महिला श्रमिकों के साथ संवाद किया तथा स्वयं ताजी चाय की पत्तियां तोड़कर उन्हें पारंपरिक टोकरी में एकत्रित किया। कृषि मंत्री गणेश […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!