कुंभ मेले की तैयारियों एवं जिला योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु मुख्यमंत्री धामी ने  प्रदान की 1200 करोड़ की धनराशि

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा कुम्भ मेला-2027 के तहत अवस्थापना सुविधाओं के विकास में तेजी लाए जाने तथा जिला योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु ₹ 1200 करोड़ की धनराशि की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस क्रम में विभिन्न विभागों की 28 महत्वपूर्ण योजनाओं हेतु ₹ 282.29 करोड़ की योजनाओं का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

कुम्भ मेला-2027 को दिव्य एवं भव्य स्वरूप देने की दिशा में राज्य सरकार का यह महत्वपूर्ण प्रयास है। इसके साथ ही, मुख्यमंत्री द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 की जिला योजना संरचना के अंतर्गत राज्य के सभी जनपदों हेतु कुल ₹ 1018.21 करोड़ की धनराशि जनपदवार आवंटित किए जाने की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस धनराशि से जनपदों में संचालित विकास योजनाओं के क्रियान्वयन तथा प्रदेश के समग्र एवं संतुलित विकास को और अधिक गति मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जन कल्याण से जुड़ी विभिन्न विकास योजनाओं का समयबद्ध एवं गुणवत्ता के साथ क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए, ताकि प्रदेश की जनता को योजनाओं का अधिकतम लाभ प्राप्त हो सके।

The post कुंभ मेले की तैयारियों एवं जिला योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु मुख्यमंत्री धामी ने  प्रदान की 1200 करोड़ की धनराशि first appeared on doonvoice.

TARUN DHIMAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने ली चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर बैठक

Thu Apr 9 , 2026
देहरादून : मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सचिवालय में चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ महत्त्वपूर्ण बैठक की। मुख्य सचिव ने पुलिस, लोनिवि, स्वास्थ्य विभाग आदि को अपने स्तर से पूर्ण तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने कहा कि पुलिस जाम वाले स्थलों […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!