मुख्यमंत्री धामी को अपने बीच पाकर उत्साहित हुए बच्चे

रामनगर : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के रामनगर आगमन पर बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत रामनगर स्थित अहाना रिसॉर्ट हेलीपैड पहुंचे मुख्यमंत्री का प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने स्वागत किया।

हेलीपैड पर बड़ी संख्या में मौजूद बच्चों को देखकर मुख्यमंत्री स्वयं उनके बीच पहुंच गए। मुख्यमंत्री को अपने करीब पाकर बच्चे बेहद उत्साहित नजर आए और उन्होंने उनके साथ सेल्फी तथा समूह फोटो खिंचवाए। मुख्यमंत्री ने बच्चों से आत्मीय संवाद करते हुए उनकी पढ़ाई, रुचियों और भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी ली।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने बच्चों को जीवन में अनुशासन, कड़ी मेहनत और सकारात्मक सोच अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि निरंतर प्रयास, ईमानदारी और दृढ़ संकल्प के बल पर किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। उन्होंने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने तथा माता-पिता, शिक्षकों और बड़ों का सम्मान करने की भी प्रेरणा दी।मुख्यमंत्री के साथ बिताए इन यादगार पलों का बच्चों ने भरपूर आनंद लिया और उनके साथ तस्वीरें खिंचवाकर खुशी जाहिर की।

रामनगर पहुंचने पर मंडलायुक्त दीपक रावत, आईजी निवेदिता कुकरेती, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी, मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडेय सहित अन्य अधिकारियों और भाजपा पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने क्षेत्र से आए लोगों की समस्याएं भी सुनीं और उनके त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

The post मुख्यमंत्री धामी को अपने बीच पाकर उत्साहित हुए बच्चे first appeared on doonvoice.

TARUN DHIMAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री धामी ने किया चंपावत में अत्याधुनिक एमआरआई मशीन का लोकार्पण

Mon Jun 29 , 2026
चंपावत : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र मेंअभूतपूर्व और ऐतिहासिक सौगात दी। मुख्यमंत्री ने कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) के अंतर्गत आई.सी.आई.सी.आई फाउंडेशन फॉर इन्क्लूसिव ग्रोथ के सहयोग से लगभग 6 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित अत्याधुनिक एम.आर.आई […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!