लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) अजय कुमार सिंह ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से की शिष्टाचार भेंट

देहरादून : कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से देहरादून स्थित उनके आवास पर लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) अजय कुमार सिंह ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान देहरादून में स्थापित रणनीतिक थिंक टैंक ‘भीष्म’ (भारत हिमालयन इंटरनेशनल स्ट्रैटेजिक मंच) के विस्तार और विभिन्न संस्थानों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक में हिमालयी क्षेत्र से जुड़े सामरिक, सुरक्षा और रणनीतिक विषयों पर शोध को और प्रभावी बनाने के साथ-साथ थिंक टैंक की गतिविधियों के विस्तार पर विचार-विमर्श किया गया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि चीन और नेपाल जैसी संवेदनशील अंतरराष्ट्रीय सीमाओं से जुड़े उत्तराखंड के लिए ‘भीष्म’ जैसे रणनीतिक मंच की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

उन्होंने विश्वास जताया कि पूर्व सीडीएस जनरल अनिल चौहान के नेतृत्व में शुरू किया गया यह थिंक टैंक भविष्य में राष्ट्रीय सुरक्षा, सीमा प्रबंधन और हिमालयी क्षेत्र की सामरिक चुनौतियों पर गहन अध्ययन एवं शोध का प्रमुख राष्ट्रीय केंद्र बनकर उभरेगा। साथ ही यह मंच नीति निर्माण और रणनीतिक विमर्श को नई दिशा देने में भी महत्वपूर्ण योगदान देगा।

The post लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) अजय कुमार सिंह ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से की शिष्टाचार भेंट first appeared on doonvoice.

TARUN DHIMAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देहरादून में सुरक्षा जवानों की भर्ती हेतु विकासखंड स्तर पर होंगे रोजगार शिविर आयोजित

Mon Jul 6 , 2026
देहरादून: क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी ममता सिंह ने आवत कराया है कि कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग, उत्तराखण्ड के क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, देहरादून द्वारा जनपद के विभिन्न विकासखंडों में सुरक्षा जवानों की भर्ती के लिए रोजगार शिविर आयोजित किए जाएंगे। क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि एसआईएस (SIS) इंडिया लिमिटेड के […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!