देश के 5.68 लाख गांवों में मोबाइल नेटवर्क की गुणवत्ता का होगा सर्वे

नई दिल्ली : ग्रामीण भारत में मोबाइल नेटवर्क सेवाओं की गुणवत्ता का वास्तविक आकलन करने के लिए डाक विभाग (डीओपी) और भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने महत्वपूर्ण पहल की है। दोनों संस्थानों ने एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए, जिसके तहत देश के 5.68 लाख से अधिक गांवों में मोबाइल नेटवर्क की गुणवत्ता का ऐप-आधारित सर्वेक्षण कराया जाएगा।

इस सर्वेक्षण में भारती एयरटेल, रिलायंस जियो, वोडाफोन आइडिया और बीएसएनएल सहित प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाताओं के नेटवर्क प्रदर्शन का आकलन किया जाएगा। यह पहल केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया के नेतृत्व में शुरू की गई है।

डाक विभाग के 1.40 लाख से अधिक ग्रामीण शाखा डाकघरों के नेटवर्क का उपयोग करते हुए ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस) अपनी नियमित डाक वितरण गतिविधियों के दौरान ट्राई द्वारा विकसित एंड्रॉयड ऐप के माध्यम से नेटवर्क संबंधी आंकड़े जुटाएंगे। सर्वेक्षण में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के गांव शामिल होंगे।

डाक विभाग की महाप्रबंधक (नागरिक-केंद्रित सेवाएं एवं ग्रामीण व्यवसाय) मनीषा बंसल बादल ने कहा कि ट्राई के साथ यह साझेदारी डिजिटल इंडिया अभियान को मजबूत करेगी और ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर डिजिटल अवसंरचना विकसित करने में मददगार साबित होगी। वहीं ट्राई के प्रधान सलाहकार अरुण अग्रवाल ने कहा कि डाक विभाग के व्यापक फील्ड नेटवर्क से विश्वसनीय डेटा मिलेगा, जिससे साक्ष्य-आधारित नियामकीय निर्णय लेने और उपभोक्ताओं को बेहतर दूरसंचार सेवाएं उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी।

एक वर्ष की इस साझेदारी के तहत डाक विभाग फील्ड सर्वेक्षण करेगा, जबकि ट्राई मोबाइल ऐप, तकनीकी सहायता, प्रशिक्षण और केंद्रीकृत निगरानी उपलब्ध कराएगा। सरकार का मानना है कि इस पहल से नेटवर्क की कमियों की पहचान कर ग्रामीण भारत में डिजिटल कनेक्टिविटी को और मजबूत बनाया जा सकेगा।

The post देश के 5.68 लाख गांवों में मोबाइल नेटवर्क की गुणवत्ता का होगा सर्वे first appeared on doonvoice.

TARUN DHIMAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देहरादून को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान का ‘माइक्रो प्लान’ इंदिरा मार्केट पार्किंग की सुस्त चाल पर भड़के जिलाधिकारी

Sat Jul 11 , 2026
देहरादून : मोबिलिटी प्लान के अंतर्गत देहरादून शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाने तथा पार्किंग की समस्या के स्थायी समाधान के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ.आशीष चौहान की अध्यक्षता में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में शहर की यातायात […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!