प्रधानमंत्री के ‘सबका साथ, सबका विकास’ के संकल्प को धरातल पर उतार रहा ‘आंगन का मिलन’ अभियान : कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या

देहरादून : ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत मनाए जा रहे ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम को लेकर सचिवालय में विभागीय मंत्री रेखा आर्या ने समीक्षा बैठक की। बैठक में विभागीय अधिकारियों के साथ ही प्रदेश के विभिन्न जनपदों के जिला कार्यक्रम अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े। अधिकारियों द्वारा अपने-अपने जनपदों में अभी तक आयोजित किए जा चुके ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रमों की प्रगति रिपोर्ट की जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश में संचालित करीब 20 हजार आंगनवाड़ी केंद्रों में से 13 हजार से अधिक केंद्रों पर ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया जा चुका है। इन कार्यक्रमों के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही उन्हें योजनाओं का लाभ भी प्रदान किया जा रहा है।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ‘ अंत्योदय के संकल्प के अनुसार सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना विभाग की प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र लाभार्थी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे इसे सुनिश्चित कर लिया जाए।

विभागीय मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि ‘आंगन का मिलन’ केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से मातृशक्ति, किशोरियों और नन्हे-मुन्ने बच्चों को सरकार की योजनाओं से जोड़ने का माध्यम है। इसके माध्यम से सरकार और लाभार्थियों के बीच सीधा संवाद स्थापित किया जा रहा है।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि चुंकि 7 अक्टूबर कार्यक्रम की अंतिम तिथि है ऐसे मे जिन भी जनपदों में आंगनवाड़ी केंद्रों पर कार्यक्रम आयोजित किया जाना शेष रह गया है, वहां शत-प्रतिशत लाभार्थियों को योजनाओं से लाभान्वित कर कार्यक्रम को पूर्ण कर लिया जाए, साथ ही उन्होंने ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम की गूगल मैपिंग भी शत-प्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि कार्यक्रम की प्रगति एवं आयोजन स्थलों का प्रभावी डिजिटल रिकॉर्ड सुनिश्चित किया जा सके।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा महिला एवं बाल विकास को प्राथमिकता दी जा रही है। राज्य सरकार भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में केंद्र की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से धरातल तक पहुंचाने का काम कर रही है।

बैठक में अपर सचिव कर्मेंद्र सिंह , निदेशक बंसीलाल राणा जी सहित समस्त जनपदों के जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं विभागीय अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपस्थित रहे।

TARUN DHIMAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नव नियुक्त कार्मिक सेवाभाव, संवेदनशीलता और समर्पण के साथ निभाएं जिम्मेदारी - मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 

Mon Oct 5 , 2026
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम में आयुष विभाग के 271 तथा कर्मचारी राज्य बीमा योजना के अंतर्गत 61 एलोपैथिक फार्मेसी अधिकारियों सहित कुल 332 नव नियुक्त कार्मिकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। मुख्यमंत्री ने सभी नव नियुक्त कार्मिकों […]

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!