आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां निभा रही सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम छोर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका- महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या

देहरादून : महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने देहरादून स्थित आंगनवाड़ी केंद्र नंदा की चौकी में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत आयोजित ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने गर्भवती महिलाओं की गोद भराई कराई तथा लाभार्थी महिलाओं और किशोरियों को महालक्ष्मी किट, बेबी किट एवं पोषण किट वितरित किए।

मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम छोर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण कड़ी हैं। आंगनवाड़ी केंद्र केवल पोषण वितरण के केंद्र नहीं बल्कि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, बच्चो के विकास और किशोरियों के स्वास्थ्य एवं पोषण को मजबूत करने का मजबूत माध्यम हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा गर्भवती एवं धात्री महिलाओं, नवजात शिशुओं तथा किशोरियों के पोषण और स्वास्थ्य के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन योजनाओं का उद्देश्य महिलाओं और बच्चों को बेहतर पोषण उपलब्ध कराने के साथ ही स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और जरूरतमंद परिवारों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।

विभागीय मंत्री ने कहा कि महालक्ष्मी किट, बेबी किट और पोषण किट जैसी योजनाओं के माध्यम से सरकार मातृत्व और बाल स्वास्थ्य को आवश्यक सहयोग प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी पात्र परिवारों तक पहुंचाया जा रहा है और राज्य सरकार इन योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए लगातार काम कर रही है।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं एवं किशोरियों से संवाद करते हुए उनकी जरूरतों और समस्याओं को सुना साथ ही उनके सुझाव भी प्राप्त किए।

विभागीय मंत्री ने कहा कि हमारी आंगनवाड़ी बहने दूरस्थ और ग्रामीण क्षेत्रों तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। वह बच्चों के पोषण, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं की देखभाल और किशोरियों में स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी जागरूकता बढ़ाने का काम करती हैं। कहा की सरकार आंगनवाड़ी बहनों के कार्य को और अधिक प्रभावी एवं सुविधाजनक बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।

*कार्यक्रम में इन गर्भवती महिलाओं की कराई गई गोद-भराई*

यमनोत्री, रचना, नीरज और महिमा

*महालक्ष्मी किट से लाभान्वित महिलाएं*

सुनीता, कुसुम

*गर्भधात्री(बेबी किट) से लाभान्वित महिलाएं*

चांदनी, पूनम और संजीदा

*पोषण किट से लाभान्वित किशोरियाँ*

सोनाली, दिव्या और मनीषा

इस अवसर पर निदेशक बंशीलाल राणा, डिप्टी डायरेक्टर विक्रम सिंह, राज्य परियोजना अधिकारी मोहित चौधरी, जिला कार्यक्रम अधिकारी जितेंद्र कुमार, नोडल अधिकारी उदय प्रताप सिंह, कार्यक्रम अधिकारी (निदेशालय) सरोज त्रिपाठी, आंगनबाड़ी कार्यकत्री रचना देवी सहित विभागीय अधिकारी, लाभार्थी महिलाएं, किशोरियां एवं नन्हे-मुन्ने बच्चे उपस्थित रहे।

TARUN DHIMAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कालिंदी ट्रेक पर फंसे 29 ट्रेकर्स का सफल रेस्क्यू, हेलीकॉप्टर से हर्षिल पहुंचाया

Mon Sep 28 , 2026
उत्तरकाशी : उत्तरकाशी जिले के कालिंदी ट्रेक स्थित ओडिन कॉल क्षेत्र में फंसे ट्रेकर्स को सुरक्षित निकालने के लिए चलाया गया रेस्क्यू अभियान सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। अभियान के तहत ओडिन कॉल से कुल 29 ट्रेकर्स को हेलीकॉप्टर के जरिए सुरक्षित रेस्क्यू कर हर्षिल पहुंचाया गया। शासन से […]

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!