दूरस्थ गांवों तक विकास पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता- कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या

सोमेश्वर/अल्मोड़ा : सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने जनमिलन कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत ताकुला मंडल के इसलना खाड़ी, सुनौली और भैसोड़ी गांवों का दौरा किया, जहां ग्रामीणों की समस्याएं सुनते हुए विभिन्न विकास कार्यों के लिए कुल 22 लाख रुपये विधायक निधि से देने की घोषणा की गई और कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान भी किया गया।

इसलना खाड़ी में ग्रामीणों ने सड़क कटिंग, देवी मंदिर के सौंदर्यकरण, राशन कार्ड में नाम जोड़ने और आर्थिक सहायता जैसी मांगें उठाईं, जिस पर मंत्री ने सड़क कटिंग के लिए ढाई लाख रुपये और मंदिर सौंदर्यीकरण के लिए 2 लाख रुपये देने की घोषणा की। साथ ही गांव की छात्रा प्रियांशी पंत को विज्ञान प्रदर्शनी में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित करते हुए 5000 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी।

सुनौली गांव में आयोजित कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने सड़क निर्माण, जल आपूर्ति, मोबाइल नेटवर्क और खेती की सुरक्षा के लिए तारबाड़ की मांग रखी, जिस पर मंत्री ने बताया कि तारबाड़ के लिए सर्वे पूरा हो चुका है और जल्द कार्य शुरू होगा, साथ ही मोबाइल नेटवर्क के लिए केंद्र सरकार से पत्राचार का आश्वासन दिया गया तथा पांच सीसी सड़क मार्गों के निर्माण के लिए कुल 8 लाख रुपये और गणनाथ मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए 3 लाख रुपये देने की घोषणा की गई।

भैसोड़ी गांव में स्थानीय मंदिरों के सौंदर्यीकरण की मांग पर नरसिंह देवता मंदिर के लिए 3 लाख रुपये और कज्यरो देवता मंदिर के लिए डेढ़ लाख रुपये स्वीकृत किए गए।

मंत्री ने कहा कि सरकार विकास की राजनीति में विश्वास रखती है और दूरस्थ गांवों तक विकास पहुंचाना प्राथमिकता है, साथ ही सभी लंबित समस्याओं का शीघ्र समाधान करने का आश्वासन दिया।

कार्यक्रमों के दौरान पूर्ण चंद्र, दिनेश कुमार, महेश पंत, दीपक चंद्र पंत, ललित पंत, कृपाल सिंह, ललित कुमार, जगदीश राम, मुकुंद शर्मा, आशा देवी, सुनीता देवी, दीपा लोहानी, विमला लोहानी, हेमा लोहानी, भावना भंडारी, सुनीता भंडारी, धीरज लोहानी, शीला देवी, हंसा देवी, हेमा देवी, बसंत कुमार, गीता देवी, मीना देवी, जगदीश डंगवाल, भूधर नारायण सिंह, वीरेंद्र सिंह बिष्ट, प्रदीप नगरकोटी, राहुल कुमार, मदन सिंह जोशी, गोविंद चौहान, सरिता सुयाल, विनीता आर्या, प्रकाश राम, कृष्ण, जगदीश गोसाई, रघुवर सिंह, आशीष ठाकुर, लक्ष्मण प्रसाद, विजय वर्मा, महिपाल जीना, पंकज भाकुनी, पूजा भाकुनी, मनोज, भुवन जोशी, दीपक भाकुनी, भूधर भाकुनी, मदन बिष्ट, लक्ष्मण राम, ठाकुर राम, दीपक सुयाल, शेर सिंह बिष्ट, शंकर लाल वर्मा, चंदन सिंह बिष्ट, भागवत राम, दीपक सिंह सुयाल, आशीष भाकुनी, गोविंद सिंह चौहान, कन्नू पांडे और सोहन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

The post दूरस्थ गांवों तक विकास पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता- कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या first appeared on doonvoice.

TARUN DHIMAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्ती, डोईवाला और ऋषिकेश में कई भवन सील, टीम और पुलिस बल की मौजूदगी में चला अभियान

Sat Mar 28 , 2026
देहरादून : मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध निर्माणों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए डोईवाला और ऋषिकेश क्षेत्रों में कई भवनों को सील कर दिया। प्राधिकरण की टीम ने चिन्हित स्थानों पर पहुंचकर नियमानुसार कार्रवाई की, जिससे अवैध निर्माण करने वालों में हड़कंप मच गया। एमडीडीए ने स्पष्ट किया […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!