मसूरी में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने 2 करोड़ से अधिक की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण

देहरादून : कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के गंगोल पंडितवाड़ी स्थित शिव मंदिर प्रांगण में विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इस दौरान कुल ₹152.99 लाख के कार्यों का शिलान्यास तथा ₹54.32 लाख की योजनाओं का लोकार्पण किया गया। ये कार्य विधायक निधि, मंडी परिषद और एमडीडीए के माध्यम से स्वीकृत किए गए हैं।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार क्षेत्र के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है और इन योजनाओं से स्थानीय लोगों को बेहतर सड़क, सुरक्षा और बुनियादी सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने कहा कि “जनता की सरकार, जनता के द्वार” के संकल्प के साथ विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है।

उन्होंने घोषणा की कि शीघ्र ही लगभग ₹12 करोड़ की लागत से देहरादून-मसूरी मार्ग पर शिव मंदिर के निकट नए पुल का शिलान्यास किया जाएगा। साथ ही घट्टीखोला पुल और किमाड़ी मार्ग निर्माण को लेकर भी कार्य तेज किए जाएंगे।

कार्यक्रम में एमडीडीए द्वारा ₹114.75 लाख की लागत से सड़कों के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। वहीं गल्जवाड़ी गंगोल पंडितवाड़ी में ₹9.22 लाख की लागत से सुरक्षा दीवार और गार्ड रूम का लोकार्पण किया गया। मंडी परिषद के अंतर्गत हरिजन बस्ती में ₹16.28 लाख की लागत से सुरक्षा दीवार निर्माण कार्य का लोकार्पण किया गया। इसके अलावा गजियावाला में ₹28.46 लाख की लागत से चारदीवारी निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया।

विधायक निधि से भी कई छोटे-बड़े विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया गया, जिनमें सीसी मार्ग निर्माण, सुरक्षा दीवार, नाले पर बाढ़ नियंत्रण तटबंध और सामुदायिक केंद्र के पास हॉल निर्माण जैसे कार्य शामिल हैं।

गणेश जोशी ने कहा कि उत्तराखंड राज्य के निर्माण में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही है और सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि महिलाओं के सम्मान को लेकर विपक्ष केवल दिखावा कर रहा है।

इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता लक्ष्मण सिंह रावत, ग्राम प्रधान सुनील क्षेत्री, पूनम देवी रेगमी, भारती जवाड़ी सहित कई जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

The post मसूरी में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने 2 करोड़ से अधिक की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण first appeared on doonvoice.

TARUN DHIMAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सनातन संस्कृति के पुनर्जागरण का दौर – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

Mon May 4 , 2026
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वर्ष 2014 के बाद नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में सनातन संस्कृति के स्वर्णिम पुनर्जागरण का काल प्रारंभ हुआ है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर निर्माण भारत की आस्था, संस्कृति और स्वाभिमान की पुनर्स्थापना का […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!