सीएम घोषणाओं के लंबित शासनादेश जारी करने के मुख्यमंत्री धामी ने दिए निर्देश

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री घोषणाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। सचिवालय में आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन घोषणाओं के शासनादेश अभी तक जारी नहीं हुए हैं, उन्हें हर हाल में 15 जून 2026 तक जारी किया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि घोषणाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और निगरानी के लिए प्रोग्राम इवैल्यूएशन एंड रिव्यू टेक्निक (PERT) चार्ट तैयार किया जाए, ताकि कार्यों की प्रगति पर लगातार नजर रखी जा सके। उन्होंने बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य, सड़क, वनाग्नि और मानव-वन्यजीव संघर्ष से जुड़ी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।बैठक में यमकेश्वर, पौड़ी, श्रीनगर, चौबट्टाखाल, लैंसडाउन और कोटद्वार विधानसभा क्षेत्रों की मुख्यमंत्री घोषणाओं की विस्तार से समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि विधायकगणों द्वारा उठाई जा रही जनसमस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर गंभीरता से निपटाया जाए और विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया जाए।

मुख्यमंत्री ने बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए हर विकासखंड में छात्रावास खोलने की घोषणा को तेजी से लागू करने के निर्देश दिए। इसके तहत प्रत्येक ब्लॉक में छात्राओं की अधिक संख्या वाले विद्यालयों को चिन्हित कर आवश्यक भूमि उपलब्ध कराई जाएगी।

धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रघुनाथ मंदिर, कोट ब्लॉक स्थित लक्ष्मण मंदिर और फलस्वाड़ी स्थित सीता माता मंदिर को एक धार्मिक सर्किट के रूप में भव्यता से विकसित किया जाएगा। इसके साथ ही पौड़ी में युवाओं के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु मल्टीपरपज हॉल बनाने के भी निर्देश दिए गए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्रीय विद्यालय खोलने के प्रस्तावों को केंद्र सरकार के मानकों के अनुरूप तैयार कर शीघ्र भेजा जाए, ताकि उन्हें जल्दी स्वीकृति मिल सके। साथ ही रोपवे परियोजनाओं की अलग से समीक्षा, पार्किंग समस्याओं के समाधान और सरकारी कार्यालयों में सोलर पैनल लगाने पर भी जोर दिया गया।बैठक में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, धन सिंह रावत समेत कई जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

The post सीएम घोषणाओं के लंबित शासनादेश जारी करने के मुख्यमंत्री धामी ने दिए निर्देश first appeared on doonvoice.

TARUN DHIMAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मसूरी में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने 2 करोड़ से अधिक की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण

Mon May 4 , 2026
देहरादून : कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के गंगोल पंडितवाड़ी स्थित शिव मंदिर प्रांगण में विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इस दौरान कुल ₹152.99 लाख के कार्यों का शिलान्यास तथा ₹54.32 लाख की योजनाओं का लोकार्पण किया गया। ये कार्य विधायक निधि, मंडी परिषद […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!