मुख्यमंत्री धामी ने ऋषिकेश में अखिल भारतीय महापौर परिषद की बैठक में किया प्रतिभाग

ऋषिकेश : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को होटल नटराज, ऋषिकेश में आयोजित अखिल भारतीय महापौर परिषद की 117वीं कार्यकारी समिति बैठक में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने 29.78 करोड़ रुपये की तीन महत्वपूर्ण विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इनमें 23.15 करोड़ रुपये की एक योजना का लोकार्पण तथा 6.63 करोड़ रुपये की दो योजनाओं का शिलान्यास शामिल है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने देशभर से आए महापौरों का स्वागत किया और कहा कि महापौर अपने-अपने शहरों के प्रथम नागरिक होने के साथ-साथ जनता की आशाओं, अपेक्षाओं और विश्वास के प्रतिनिधि भी होते हैं। उन्होंने कहा कि शहरों का सुव्यवस्थित और समग्र विकास विकसित भारत के निर्माण की आधारशिला है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का उत्तराखंड से विशेष लगाव है और उनके नेतृत्व में राज्य के विकास को नई गति मिली है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष चारधाम यात्रा के पहले 45 दिनों में 30 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं, जो एक नया रिकॉर्ड है। वहीं आदि कैलाश में प्रतिदिन करीब एक हजार श्रद्धालु पहुंच रहे हैं, जबकि मां पूर्णागिरि धाम में अब तक 24 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। पिछले चार वर्षों में राज्य में 23 करोड़ से अधिक पर्यटक आए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार की स्वच्छ भारत मिशन, स्मार्ट सिटी मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना और प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना जैसी योजनाओं ने शहरी विकास को नई दिशा दी है। उत्तराखंड में भी ठोस कचरा प्रबंधन, सफाई व्यवस्था, लीगेसी वेस्ट प्रबंधन, अमृत मिशन और खुले में शौच मुक्त अभियान को प्रभावी ढंग से लागू किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में पहली बार नगर निकायों में अर्बन हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर स्थापित किए गए हैं। इसके साथ ही निराश्रित गौवंशों के लिए आश्रय योजना और श्वानों की बढ़ती संख्या पर नियंत्रण के लिए एनिमल बर्थ कंट्रोल योजना भी शुरू की गई है। हरित क्षेत्रों के विकास और प्रदूषण नियंत्रण के लिए भी कई महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नगर निगम ऋषिकेश क्षेत्र में 1.80 करोड़ रुपये की लागत से 10 स्थानों पर ईवी चार्जिंग स्टेशन निर्माण कार्य तथा 4.83 करोड़ रुपये की लागत से 12 स्थानों पर वर्षा जल संचयन परियोजनाओं का शिलान्यास किया। साथ ही 23.15 करोड़ रुपये की लागत से लालपानी बीट क्षेत्र में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट योजना के अंतर्गत कम्पोस्ट प्लांट एवं सैनिटरी लैंडफिल साइट निर्माण कार्य का लोकार्पण किया।

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि विकसित भारत-2047 के लक्ष्य के अनुरूप उत्तराखंड भी विकसित राज्य बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने आत्मनिर्भर महानगरों के निर्माण, सौर ऊर्जा, कूड़ा प्रबंधन, वर्षा जल संचयन और स्थानीय उद्योगों को बढ़ावा देने पर बल दिया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा , विधायक प्रेम चन्द्र अग्रवाल , मेयर शम्भू पासवान सहित देशभर के विभिन्न शहरों से आए महापौर एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

The post मुख्यमंत्री धामी ने ऋषिकेश में अखिल भारतीय महापौर परिषद की बैठक में किया प्रतिभाग first appeared on doonvoice.

TARUN DHIMAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शिक्षा विभाग के अंतर्गत विद्यार्थियों की ट्रैकिंग एवं मैपिंग आदि के सम्बन्ध में मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने ली बैठक

Wed Jun 3 , 2026
देहरादून : मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने सचिवालय में शिक्षा विभाग के अंतर्गत विद्यार्थियों की ट्रैकिंग एवं मैपिंग आदि के सम्बन्ध में सम्बन्धित विभागों के साथ बैठक ली। मुख्य सचिव ने प्रदेश के विद्यार्थियों की जन्म से लेकर शैक्षणिक और स्वास्थ्य सहित सम्पूर्ण गतिविधियों के ट्रैकिंग और मैपिंग किए जाने […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!