हरिद्वार में भारी ओलावृष्टि: मची अफरा तफरी, ओले गिरने से कई गाड़ियों के शीशे टूटे

हरिद्वार  : हरिद्वार में अचानक हुई भीषण ओलावृष्टि से लोगों में हड़कंप मच गया। आसमान से बड़े-बड़े ओले गिरने के कारण सड़क पर मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ओलावृष्टि की चपेट में आने से कई गाड़ियों के शीशे टूटने की सूचना है।

अचानक बदले मौसम और तेज ओलावृष्टि ने लोगों को संभलने का मौका तक नहीं दिया। बड़े-बड़े ओले गिरते देख लोग खुद को बचाने के लिए सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे। सड़क पर मौजूद लोग ओलों से बचने के लिए इधर-उधर जाते नजर आए। कुछ ही देर में इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
ओलावृष्टि की तेज मार से वाहनों को भी नुकसान पहुंचा। कई गाड़ियों के शीशे टूटने की सूचना सामने आई है। अचानक हुई इस घटना से लोग दहशत में आ गए। सड़क पर मौजूद लोगों के लिए ओलों से बचना मुश्किल हो गया और उन्होंने सुरक्षित जगहों पर पहुंचकर खुद को बचाने की कोशिश की।

TARUN DHIMAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दिव्यांगजनों को मतदान के प्रति किया जागरूक, शत-प्रतिशत मतदान का आह्वान

Fri Oct 9 , 2026
देहरादून : लोकतंत्र के महापर्व में प्रत्येक नागरिक की सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान के दिशा-निर्देशों के तहत शुक्रवार को व्यापक मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत मोहनी रोड स्थित ‘रेफल होम’ (दिव्यांगजनों की आवासीय […]

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!