घर में बन रही थी कच्ची शराब, 20 लीटर बरामद, 170 किलो लहन नष्ट

देहरादून : अवैध शराब की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग की प्रवर्तन टीम ने विकासनगर क्षेत्र के शाहपुर कल्याणपुर में छापा मारकर 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की। टीम ने मौके पर करीब 170 किलोग्राम लहन भी नष्ट किया।

सहायक आबकारी आयुक्त प्रेरणा बिष्ट और आबकारी निरीक्षक जयवीर सिंह के नेतृत्व में टीम ने अफसाना पत्नी अब्दुल हसन के घर पर दबिश दी। घर की तलाशी के दौरान अवैध कच्ची शराब बरामद हुई। टीम ने शराब बनाने के लिए तैयार किए गए करीब 170 किलोग्राम लहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया।

आबकारी विभाग ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत अभियोग पंजीकृत किया है। विभाग ने अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रखने की बात कही है।

TARUN DHIMAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

112 ड्रॉपआउट छात्राओं का स्कूल में दाखिला, 111 और बालिकाओं को जोड़ने की तैयारी

Thu Sep 24 , 2026
देहरादून : जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान के निर्देशों पर जिले में शिक्षा से वंचित एवं ड्रॉपआउट छात्राओं को पुनः शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग की पहल के परिणामस्वरूप जिले में अब तक 444 ड्रॉपआउट छात्राओं का चिन्हीकरण […]

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!