मुख्यमंत्री धामी से मुख्यमंत्री आवास में सपना राणा ने की मुलाकात, जर्मनी में सपना को मिला रोजगार

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में सपना राणा ने मुलाकात की। सपना राणा ने राज्य सरकार की मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना के अंतर्गत जर्मन भाषा का प्रशिक्षण प्राप्त कर भाषा परीक्षा उत्तीर्ण की, जिसके बाद उन्हें जर्मनी के हैम्बर्ग शहर स्थित शॉन क्लीनिक चिकित्सालय में 3060 यूरो (लगभग 3 लाख 30 हजार रुपये) प्रतिमाह वेतन पर नियुक्ति प्राप्त हुई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना के तहत कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग द्वारा गठित विदेश रोजगार प्रकोष्ठ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उपलब्ध रोजगार अवसरों से राज्य के युवाओं को जोड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। वर्तमान में विदेश रोजगार प्रकोष्ठ द्वारा युवाओं को जापान एवं जर्मनी में सेवायोजित किए जाने के लिए भाषा प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। अब तक लगभग 65 युवाओं को जापान में रोजगार उपलब्ध कराया जा चुका है।

कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने बताया कि जर्मनी में परिचारिका (नर्सिंग) क्षेत्र में युवाओं के लिए रोजगार के पर्याप्त अवसर उपलब्ध हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रकोष्ठ द्वारा जर्मन भाषा का प्रशिक्षण संचालित किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण को प्राप्त करने के बाद टिहरी गढ़वाल की प्रशिक्षित परिचारिका सपना राणा का जर्मनी में परिचारिका के रूप में चयन हुआ है।सपना राणा ने अपनी स्कूली शिक्षा जवाहर नवोदय विद्यालय पोखाल टिहरी गढ़वाल से तथा परिचारिका की शिक्षा स्टेट नर्सिंग कालेज देहरादून से प्राप्त की है। राज्य सरकार की मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना के अंतर्गत जर्मन भाषा का प्रशिक्षण प्राप्त कर उन्होंने जर्मनी के हैम्बर्ग स्थित शॉन क्लीनिक चिकित्सालय में नियुक्ति हासिल की है।

इस अवसर पर सचिव सी. रविशंकर भी उपस्थित रहे।

The post मुख्यमंत्री धामी से मुख्यमंत्री आवास में सपना राणा ने की मुलाकात, जर्मनी में सपना को मिला रोजगार first appeared on doonvoice.

TARUN DHIMAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने विभागीय बैठक में की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा

Wed Jun 24 , 2026
देहरादून : 211 चयनित एकल महिलाओं को स्वरोजगार योजना के लिए धन बहुत जल्द जारी किया जाएगा। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने विभागीय बैठक में यह निर्देश दिए। यमुना कॉलोनी कैंप कार्यालय में आयोजित बैठक के बाद कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि इस योजना के तहत 484 महिलाओं […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!