केदारनाथ-बद्रीनाथ परियोजनाओं में तेजी लाने के मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने दिए निर्देश

देहरादून : मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सचिवालय में केदारनाथ पुनर्निर्माण एवं पुनर्विकास कार्यों तथा बद्रीनाथ मास्टर प्लान की प्रगति की समीक्षा करते हुए सभी परियोजनाओं को तय समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।

बैठक में मुख्य सचिव ने केदारनाथ पुनर्निर्माण से जुड़े कार्यों की भौतिक और वित्तीय प्रगति की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने केदारनाथ धाम में प्रस्तावित छह नए ब्लॉकों का निर्माण तत्काल शुरू कराने और सभी कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।उन्होंने जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग को केदारनाथ यात्रा क्षेत्र के लिए व्यापक एवं एकीकृत कूड़ा प्रबंधन योजना तैयार करने के निर्देश दिए, ताकि यात्रा के दौरान कचरे के निस्तारण की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि इस कार्य के लिए आवश्यक वित्तीय, तकनीकी और अन्य सहयोग सरकार उपलब्ध कराएगी।

मुख्य सचिव ने बद्रीनाथ मास्टर प्लान के फेज-1 और फेज-2 के कार्यों की भी समीक्षा करते हुए सभी परियोजनाओं में तेजी लाने को कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों के साथ-साथ परियोजना से जुड़े कंटेंट और आर्टवर्क का कार्य भी समानांतर रूप से शुरू किया जाए।उन्होंने संबंधित जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम में विकसित की जा रही सभी परिसंपत्तियों एवं सुविधाओं के संचालन और रखरखाव (ऑपरेशन एंड मेंटेनेंस) के लिए पहले से ही स्पष्ट फ्रेमवर्क तैयार किया जाए, ताकि परियोजनाओं के हस्तांतरण के बाद रखरखाव की जिम्मेदारी तय करने में कोई कठिनाई न हो।

बैठक में सचिव धीराज गर्ब्याल, अपर सचिव विनीत कुमार तथा संबंधित जिलों के जिलाधिकारी भी उपस्थित रहे।

The post केदारनाथ-बद्रीनाथ परियोजनाओं में तेजी लाने के मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने दिए निर्देश first appeared on doonvoice.

TARUN DHIMAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

संवेदनशील क्षेत्रों का दौरा कर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुरक्षात्मक कार्यों का लिया जायजा

Wed Jul 8 , 2026
देहरादून : कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के भंडार गांव एवं बिष्ट गांव का दौरा कर संवेदनशील क्षेत्रों में चल रहे सुरक्षात्मक कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्माण कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने तथा सभी कार्यों को निर्धारित […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!