बनबसा में प्रस्तावित कैबिनेट बैठक की तैयारियों का अधिकारियों ने लिया जायजा

चंपावत : जनपद में पहली बार चार अक्टूबर को बनबसा में प्रस्तावित राज्य कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बैठक की व्यवस्थाओं को समयबद्ध और सुव्यवस्थित तरीके से पूरा कराने के लिए अधिकारियों की टीम ने स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा की।

जिलाधिकारी मनीष कुमार के नेतृत्व में अधिकारियों ने मुख्य आयोजन स्थल, रूट प्लान और आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता का जायजा लिया। इस दौरान विभिन्न कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए शेष कार्यों को निर्धारित समय सीमा में अनिवार्य रूप से पूरा करने के निर्देश दिए गए।

अधिकारियों ने आयोजन स्थल और आसपास की सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने तथा तैयारियों की लगातार निगरानी करने को कहा, ताकि कैबिनेट बैठक का सुचारू और सफल संचालन सुनिश्चित किया जा सके।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम प्रमोद कुमार, एसडीएम नीतू डांगर, तहसीलदार पिंकी आर्या समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

TARUN DHIMAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखण्ड में सूचीबद्ध न्यूज पोर्टलों को जल्द जारी होंगे सम्मानजनक राशि के विज्ञापन, उत्तराखण्ड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की मांग पर लगी मुहर

Fri Oct 2 , 2026
देहरादून : उत्तराखंड में डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े सूचीबद्ध न्यूज पोर्टलों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की मांग पर सूचना विभाग की ओर से सूचीबद्ध न्यूज पोर्टलों को विज्ञापन जारी करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। अगले एक-दो दिनों में सभी संबंधित सूचीबद्ध न्यूज […]

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!