देहरादून : भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) में होने वाली पासिंग आउट परेड को देखते हुए देहरादून पुलिस ने 6, 9 और 11 जून के लिए विशेष यातायात व्यवस्था लागू की है। इस दौरान IMA क्षेत्र में यातायात पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा और कई मार्गों पर वाहनों को वैकल्पिक रास्तों से भेजा जाएगा।
पुलिस के अनुसार 6 और 9 जून को सुबह 5 बजे से 10 बजे तक तथा 11 जून को सुबह 5 बजे से 11:30 बजे तक डायवर्जन व्यवस्था प्रभावी रहेगी। यातायात दबाव के अनुसार समय में बदलाव भी किया जा सकता है।
बल्लूपुर से प्रेमनगर जाने वाले वाहनों को रांघड़वाला तिराहे से मिठ्ठी बेरी मार्ग होकर भेजा जाएगा। वहीं प्रेमनगर से शहर की ओर आने वाले वाहनों को दारू चौक, मिठ्ठी बेरी और शिमला बाईपास के रास्ते भेजा जाएगा। सेलाकुई और भाऊवाला क्षेत्र से आने वाले भारी वाहनों को धूलकोट तिराहे से सिंघनीवाला और नया गांव मार्ग से डायवर्ट किया जाएगा।
देहरादून से विकासनगर की ओर जाने वाले भारी वाहनों को भी शिमला बाईपास से धर्मावाला मार्ग की ओर भेजा जाएगा।
देहरादून पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में सहयोग करें।
The post आईएमए पासिंग आउट परेड : 6, 9 और 11 जून को देहरादून में रहेगा ट्रैफिक डायवर्ट first appeared on doonvoice.


